डाक टिकट जारी

डॉ. कुँअर बेचैन जी की स्मृति में डाक टिकट जारी करवाना

प्रेम और सौहार्द के कवि के रूप में हिन्दी कवि सम्मेलनों के स्वर्णाक्षर रहे डॉ. कुँअर बेचैन जी की स्मृतियों को चिर स्थायी बनाने के उद्देश्य से मातृभाषा उन्नयन संस्थान के प्रयासों से डाक टिकट जारी हुआ, जिसे मध्यप्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर जी ने  डॉ. बेचैन जी की जन्म जयंती 1 जुलाई 2021 को लोकार्पित किया, साथ में, मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ उपस्थित रहे। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन में संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि ‘डॉ. कुँअर बेचैन जी मानवीय संवेदनाओं के कवि रहे हैं, उनकी जन्मजयंती के अवसर पर मातृभाषा उन्नयन संस्थान के माध्यम से डाक टिकट लोकार्पित करना मेरा सौभाग्य है।’ बीते दिनों कोरोना से लड़ते हुए हिन्दी कवि सम्मेलनों के शिखर कलश डॉ. कुँअर बेचैन जी का निधन हो गया था। उनकी जन्म जयंती के उपलक्ष्य में डॉ. बेचैन की स्मृति में जारी डाक टिकट के लोकार्पण में हिन्दी योद्धा उपस्थित रहे।

Scroll to Top