डॉ.नीना जोशी

माँ अहिल्या का नगर इंदौर वैसे तो कई मायनों में अपनी पहचान बना चुका है । साहित्य,कला, समाज, खेल, नेतृत्व और राजनीति के बड़े दिग्गज देने वाले इस शहर ने भारत ही नहीं वरन विश्व को कई दिग्गज शख्सियतों का पुलिंदा सौंपा है। इसी कड़ी में हिन्दी योद्धा और संकल्पित होकर चल रही है, जो मूलतः चिकित्सकीय पेशे से है, शहर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व प्रदेश महामंत्री अरविंद जोशी की धर्मपत्नी डॉ नीना जोशी हैं।

डॉ नीना जोशी वर्तमान में मातृभाषा उन्नयन संस्थान की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य है तथा पूर्व में आप संस्थान की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रही है।
डॉ जोशी ने एक काव्य संकलन ‘काव्य दस्तक’ लिखा है, भाषा सारथी सम्मान, मातृभाषा गौरव सम्मान 2019 आदि कई सम्मानों से सम्मानित डॉ. जोशी बतौर हिंदी सेविका कार्यरत है।
13 दिसंबर को पिता उदयलाल व माता भागवंती देराश्री की संतान के रूप में इंदौर (मध्यप्रदेश) में जन्म लेकर प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा भी यही प्राप्त की, बाद में आपने उच्च शिक्षा इंदौर में ही डी.एच. एम. एस., एम.एस. (होम्योपैथी) का अध्ययन किया। वर्षों तक आपने अपने चिकित्सकीय पेशे को जीवंत रखा। आपका विवाह अरविंद जोशी के साथ हुआ। चिकित्सकीय पेशे को दरकिनार कर डॉ नीना जोशी पूर्णतः हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु संस्थान के माध्यम से कार्यरत है

Scroll to Top