शिखा जैन

शिखा का जन्म 4 सितम्बर को पिता शरद ओस्तवाल एवं माता राजेश्वरी ओस्तवाल के घर हुआ। शिखा ने आरंभिक शिक्षा उज्जैन जिले की खाचरोद तहसील से हासिल की, विक्रम विश्वविद्यालय के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय से स्नातक (बी. कॉम.) की पढ़ाई की, उसके बाद स्नातकोत्तर (एम. कॉम.) किया। आप हिन्दी सेवा के ध्येय से मातृभाषा उन्नयन संस्थान की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हैं, साथ ही, ‘वुमन आवाज़’ व संस्मय प्रकाशन की संस्थापक हैं। शिखा आज कई संस्थाओं जैसे हिन्दी ग्राम में सह संस्थापक, मातृभाषा.कॉम में सह सम्पादक, साहित्यकार कोश में सह संस्थापक तथा सेन्स समूह में बतौर निदेशक शीर्ष दायित्व का निर्वहन कर रही हैं। इन सब के साथ-साथ कई साहित्यिक और गैर साहित्यिक संस्थानों में विभिन्न दायित्वों पर कार्यरत हैं। कई सम्मान आपके खाते में दर्ज हैं।

Scroll to Top