संस्मय प्रकाशन

पुस्तक का प्रकाशन प्रत्येक लेखक का एक स्वप्न होता है, जिसके लिए वह लेखक दिन-रात लिखता है। और पुस्तक प्रकाशन के कारण ही लेखक को साहित्य जगत् में विशेष मान्यता और सम्मान मिलता है। ऐसे स्वप्न को पूरे मन-प्राण से पूरा करने के ध्येय से माँ अहिल्या की नगरी  इंदौर से ‘संस्मय प्रकाशन’ की नींव 21 फ़रवरी 2019, मातृभाषा दिवस के दिन रखी गई। वर्तमान में संस्मय का कार्यालय देश की राजधानी दिल्ली व देश के सबसे स्वच्छ शहर इन्दौर में स्थित है।

इसकी संचालिका शिखा जैन व निदेशक भावना शर्मा हैं। यह मुख्यतः हिन्दी पुस्तकों को प्रकाशित करने वाला एक प्रतिष्ठित प्रकाशन संस्थान है, जो मातृभाषा उन्नयन संस्थान का प्रकाशकीय अंग है। रियायत मूल्य पर पाठकों को पुस्तकें उपलब्ध करवा कर उनकी साहित्यिक रुचि में वृद्धि कर हिन्दी भाषा के प्रचार में संस्मय प्रकाशन की भूमिका गणनीय है। हज़ारों पाठकों की पसंद के रूप में संस्मय गुणवत्ता युक्त किताबें प्रकाशित करने के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। संस्मय के द्वारा पुस्तकों की गुणवत्तायुक्त छपाई, नवाचार, और उच्च कोटि के काग़ज़ों का प्रयोग किया जाता है।

संस्मय प्रकाशन द्वारा पुस्तक ग्राम, पुस्तकों से मित्रता जैसे अभियान संचालित किए जा रहे हैं, जिनसे हज़ारों युवा किताबों से अपनी दोस्ती मज़बूत कर रहे हैं। पाठकों का सम्मान करना, उन्हें पुरस्कृत करना, पुस्तक मित्र तैयार करना आदि कार्य करके संस्मय प्रकाशन युवाओं में किताबों को पढ़ने की रुचि जागृत कर रहा है। अब तक लगभग 90 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित की गई हैं। और अब तक लगभग पचास से अधिक आयोजन कर एक लाख से अधिक पाठकों के परिवार के रूप में संस्मय प्रकाशन स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में भी विभिन्न पुस्तक मेले में संस्मय की सहभागिता उसे अपने पाठकों से जोड़ने में समृद्ध करती है। ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुँचने के उद्देश्य से संस्मय गाँव-गाँव में पुस्तक प्रदर्शनी, विक्रय केन्द्र भी तैयार कर रहा है। यहाँ तक कि लेखकों की छवि निर्माण और उनका पाठकों से संबंध बनाने के लिए संस्मय अपनी योजनाओं के माध्यम नवाचार कर रहा है। यही कारण है कि संस्मय ने अपने प्रकाशकीय मूल्यों को समझकर पुस्तक संस्कृति को बढ़ावा दिया है।

Email- sansmayprakashan@gmail.com

Web- www.Sansmay.com

Scroll to Top