सपन जैन काकड़ीवाला
राष्ट्रीय सह सचिव, मातृभाषा उन्नयन संस्थान, भारत

सपन जैन काकड़ीवाला आलीराजपुर जिले के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी, समाजसेवी एवं बहुआयामी संगठनकर्ता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं। आप स्वर्गीय श्री जवाहरलाल जैन के सुपुत्र हैं तथा सर्राफ़ा व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। आपका प्रतिष्ठान “काकड़ीवाला ज्वेलर्स” आलीराजपुर में स्थित है।
व्यावसायिक सफलता के साथ-साथ श्री सपन जैन सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं धार्मिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। वर्तमान में आप मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय सह सचिव के रूप में हिंदी एवं भारतीय भाषाओं के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। साथ ही अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद, मध्यप्रदेश के उपाध्यक्ष पद पर रहते हुए युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।
आप अहिंसा क्रान्ति एवं विनय उजाला के प्रतिनिधि होने के साथ-साथ श्रीराम गौ सेवा समिति, आलीराजपुर के संस्थापक सदस्य भी हैं। जनहितैषी युवक मंडल के संरक्षक तथा श्री राजेंद्र जयंत नवकार नांदूरी तीर्थ के सचिव के रूप में आपकी सेवाएँ समाज को निरंतर दिशा प्रदान कर रही हैं।
लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233G1 की डिस्ट्रिक्ट माइक्रो कैबिनेट में भी आपकी सक्रिय सहभागिता है। इसके अतिरिक्त आप मेल्विन जोन्स सोशल एंड वेलफेयर सोसायटी, जिला कराते संघ आलीराजपुर तथा माँ सारेगामा म्यूजिकल ग्रुप के अध्यक्ष हैं।
साहित्य, संस्कृति, खेल और सेवा के क्षेत्र में भी आपकी उल्लेखनीय भागीदारी रही है। आप श्री आदिनाथ मल्लिनाथ जैन श्वेताम्बर पेढ़ी, रेडक्रॉस सोसायटी, आलीराजपुर खेल एवं साहित्य संगठन, बैडमिंटन क्लब, काव्य कोष तथा राग-रागिनी रमण रेती साहित्य संगठन के कार्यकारिणी सदस्य हैं।
श्री सपन जैन काकड़ीवाला का व्यक्तित्व समाजसेवा, नेतृत्व, सांस्कृतिक चेतना और संगठनात्मक क्षमता का उत्कृष्ट उदाहरण है। वे अपने कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन और जनकल्याण की प्रेरणा प्रदान कर रहे हैं।
