कश्मीर में हिन्दी प्रचार

कश्मीर में हिन्दी प्रचार आंदोलन संचालन

मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा वर्ष 2016-17 से जम्मू-कश्मीर में हिन्दी भाषा का प्रचार आरम्भ किया। स्थानीय साहित्यिक संगठनों को जागरूक करके वहाँ के निवासियों के बच्चों को हिन्दी सीखने के लिए तैयार किया। वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति के सहयोग से श्रीनगर व आस-पास के क्षेत्रों में हिन्दी प्रशिक्षण दिलवाना, माता-पिता और बच्चों को हिन्दी के प्रति जागरूक करना, प्रतिवर्ष हिन्दी कवि सम्मेलन, मुशायरे, नाटक मंचन, पुरस्कार, नगद प्रोत्साहन राशि इत्यादि कार्यक्रमों के माध्यम से जान जागृति का कार्य मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा किया गया। वर्ष 2023 से हिन्दी महोत्सव मनाया जाना शुरू हुआ। परिणाम स्वरूप कश्मीर के बच्चे हिंदी सीखकर दक्ष बन रहे है। वर्तमान में श्रीनगर, कश्मीर के 20000 से अधिक बच्चें हिन्दी में पारंगत हो गए है। इस आयाम का ध्येय कश्मीर में हिन्दी के मार्ग से पर्यटन को बढ़ावा देना और पर्यटकों को समुचित व्यवस्थाओं के साथ सबल करना है। भाषा के कारण राज्य की पर्यटन आय भी अधिक हुई है।

Scroll to Top